नारनौल। जिले में रविवार की सुबह 33 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2062 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 1571 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 456 केस अभी भी एक्टिव हैं।
हेल्थ विभाग की सुबह आरटी पीसीआर की रिपोर्ट नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और नांगल चौधरी क्षेत्र से कोरोना के मरीज मिले हैं। अब डॉक्टरों की टीम मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी लेगी। इसके बाद कंटेनमेंट जोन में एंटीजन का टेस्ट होगा। वहीं जिले में अभी तक दो लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। जिले में 5 सितंबर तक 94804 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 56575 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई थी।