फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मोहित सुसाइड केस.. 52 दिन से अंतिम संस्कार का इंतजार, हाईकोर्ट की ओर से आज लिया जा सकता है अहम निर्णय

Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कनीना (महेंद्रगढ़)।

सार

गांव बाघोत में 26 वर्षीय मोहित ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मोहित का शव 52 दिन से उप नागरिक अस्पताल कनीना के फ्रीजर में रखा है। मृतक के पिता कैलाशचंद पूर्व मंत्री सहित आठ व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना उपमंडल के गांव बागोत वासी युवक मोहित सुसाइड केस में सोमवार को मानवाधिकार आयोग पंचकूला में सुनवाई हुई। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार संजीव नागर एवं डीएसपी दिनेश कुमार की ओर से पूरा प्रकरण हाईकोर्ट में दाखिल होने को लेकर पक्ष रखा। आयोग ने कैलाशचंद की ओर से डाली गई अर्जी पर न्यायालय के फैसले को महत्वपूर्ण बताया। कोर्ट की ओर से मंगलवार को अहम निर्णय लिया जा सकता है। इस बारे में वादी पक्षकार की ओर से जल्द सुनवाई के लिए दरखास्त लगाई गई है। हाइकोर्ट के आदेश पर वादी एवं प्रतिवादी पक्ष की नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पडतल गांव के सरपंच रोशनलाल इंदोरा ने वकील माध्यम से जनहित और मानव अधिकारों को देखते हुए एक दरखास्त एचएचआरसी, हरियाणा ह्यूमन राइट कमीशन चंडीगढ़ में दाखिल की थी। इसमें उन्होंने बागोत निवासी मोहित का शव कनीना अस्पताल के मोर्चरी में रखा होने व उसका निश्चित समय पर अंतिम संस्कार करवाने की दलील दी गई थी। सोमवार को मामले में सुनवाई हुई। आयोग ने हाईकोर्ट का फैसला आने तक इंतजार करने को कहा। इसी के चलते आयोग की ओर से संभवतया आगे की तारीख नहीं दी।

वहीं, वादी और मोहित के पिता कैलाशचंद की ओर हाईकोर्ट में दाखिल किए गए आरोप पत्र की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से एसआईटी का गठन किया जा चुका है। जो एसपी के नेतृत्व में डीएसपी, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर जांच करेगी। डीजीपी की ओर से गठित की गई एसआईटी के सामने कैलाशचंद मामले से जुडे सबूतों तथा गवाहों की सूची उपलब्ध करवा सकता है।

पूर्व मंत्री सहित आठ व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर की मांग पर अड़े कैलाशचंद
मृतक के पिता कैलाशचंद ने इस बारे में 14 जनवरी को पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी डाली गई थी। इस पर 16 जनवरी को सुनवाई करते हुए न्यायधीश हरप्रीत सिह बरार ने कैलाशचंद को 3 दिन में मोहित का अंतिम संस्कार करने, अर्जी में लगाए गए आरोपों की जांच आईपीएस अधिकारी से करवाने तथा मृतक के पिता को भी शामिल तफ्तीश होेने के भी आदेश दिए थे, लेकिन कैलाशचंद पूर्व मंत्री सहित आठ व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर करने की मांग पर अड़े हैं।

बता दें कि 14 दिसंबर को गांव बाघोत में 26 वर्षीय मोहित ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मोहित का शव 52 दिन से उप नागरिक अस्पताल कनीना के फ्रीजर में रखा है। मृतक के पिता कैलाशचंद पूर्व मंत्री सहित आठ व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर करने की मांग पर अड़े हैं। पूर्व मंत्री और मृतक के परिवार के बीच लंबे समय से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा है। चुनाव पूर्व भी मृतक के पिता कैलाश चंद ने पूर्व मंत्री पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

पिता कैलाश चंद ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री की मिलीभगत से मोहित के खिलाफ 14 अप्रैल को पॉक्सो एक्ट का झूठा केस दर्ज करवाया गया था। उसे जेल में भी प्रताड़ित करवाया गया। मोहित को तीन माह तक जेल में रहना पड़ा। उनकी पत्नी नीलम ने भी मानसिक दबाव की वजह से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वह अस्पताल में उपचार के दौरान बच गईं। आरोपी पूर्व मंत्री व अन्य पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से ही मोहित ने इतना बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें