फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में सबसे सर्द रही महेंद्रगढ़ की रात, 3.7 डिग्री पारा

Thu, 04 Dec 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 23 नारनौल में सुबह छाया हल्का कोहरा।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को भी महेंद्रगढ़ की रात हरियाणा में सबसे ज्यादा ठंडी रही। महेंद्रगढ़ का 3.7 जबकि हिसार में रात का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सोनीपत का रात्रि तापमान 4.1 और नारनौल का रात्रि तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड ने अपने तेवरों को प्रचंड बनाना शुरू कर दिया है। संपूर्ण इलाके में शाम होते ही ठंड की कंपकंपी बढ़ने लग जाती है। हालांकि अच्छी धूप निकलने से आमजन को ठंड से राहत मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। मौसम प्रणाली के असर से सुबह के समय आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है। अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 21.2 व 4.2 और 23.3 व 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि रात का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन


दिसंबर के पहले पखवाड़े में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे जिसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी रहेगी। मैदानी राज्यों में बीच-बीच में हल्की बादल वाही देखने को मिलेगी। प्रदेश के पश्चिमी दक्षिणी हिस्से में बीच-बीच में कुछ स्थानों पर शीत लहर और पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें