फोटो संख्या:60- अधिवक्ता ज्योति गर्ग---स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। गत वर्ष प्रस्ताव कर फाइल भेजने के बावजूद भी महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन को सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में बार रूम, पार्किंग, पुस्तकालय व बार प्रधान कार्यालय बनाया जाना है। इसको लेकर गत वर्ष बार काउंसिल चंडीगढ़ की ओर से निरीक्षण न्यायाधीश ने निरीक्षण किया था, उस समय अधिवक्ताओं ने इस मांग को उठाया गया था। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में पुस्तकालय, बार रूम, पार्किंग व बार प्रधान कार्यालय की सुविधा मिलने से 250 अधिवक्ताओं को इनका लाभ मिलेगा। इन कार्यां को लेकर दिसंबर 2023 में प्रस्ताव पास के करके फाइल को बार काउंसलिंग चंडीगढ़ भवन निर्माण कमेटी को भेजी गई थी। लेकिन यह फाइल सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसको लेकर एक कमेटी गठित की गई थी। हालांकि इसके लिए निरीक्षण न्यायाधीश, एसडीजेएम, बार प्रधान, लोक निर्माण विभाग के अभियंता तथा एसडीओ को शामिल किया गया है।
बार एसोसिएशन का खुद का बार रूम बनने से अधिवक्ताओं को काफी फायदा होगा। अगर बार रूम बन जाता है तो अधिवक्ता अपनी बैठक या समारोह का भी आयोजन कर सकते हैं। उनकी मांग है कि जल्द ही यह सुविधा दी जाए।
-अधिवक्ता आलोक खैरवाल
बार एसोसिएशन का खुद का पुस्तकालय बनाया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं को किताबों से विशेष लगाव है। पुस्तकालय बनने से वे प्रतिदिन अध्ययन कर सकेंगे। डिजिटल पुस्तकालय बनाया जाना चाहिए।
-अधिवक्ता जय प्रकाश यादव
पार्किंग होने से अधिवक्ताओं को काफी फायदा होगा। अब अधिवक्ता अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। बार तो वाहन चोरी होने खतरा भी नहीं रहेगा। साथ ही इन सुविधाओं का लाभ सभी अधिवक्ताओं को मिल सकेगा।
-अधिवक्ता शर्मिला यादव
बार प्रधान कार्यालय अलग से होना चाहिए। ताकि कोई भी अधिवक्ता अपनी समस्या को लेकर प्रधान से एकांत में विचार-विमर्श कर सके तथा किसी का काम भी प्रभावित न हो। साथ ही महिला बार रूम अलग से होना चाहिए।
-अधिवक्ता ज्याेति गर्ग
बार एसोसिएशन रूम, पार्किंग, पुस्तकालय व बार प्रधान कार्यालय को लेकर पिछले वर्ष एक कमेटी बनी थी। इसमें बिल्डिंग कमेटी की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। बार की ओर से प्रस्ताव पास करके फाइल चंडीगढ़ भेज दी गई थी। अब चंडीगढ़ बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन से मुलाकात करके इस प्रस्ताव को जल्द पास करवाया जाएगा।
-अधिवक्ता राजीव, प्रधान बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़।