फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ व नारनौल की रात प्रदेश में दूसरे व तीसरे नंबर पर सबसे ठंडी

Tue, 18 Nov 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिसकी वजह से प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार उत्तरी ठंडी और सर्द हवाओं से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड अपने तेवरों को दिखा रहीं हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे कम रात्रि तापमान 7.1 हिसार जबकि महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, नारनौल और करनाल का रात्रि तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। सोमवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात के तापमान क्रमशः 26.5 व 8.0 और 28.3 व 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। साथ ही साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें