फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र में लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है मां चामुंडा देवी मंदिर

Fri, 04 Oct 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12पंडित सत्यनारायण पांडे। पुजारी मां चामुंडा देवी मंदिर
विज्ञापन
नारनौल। आजाद चौक में बना प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर शहर के लोगों की आस्था केंद्र हैं। नवरात्र में मंदिर की महिमा और भी बढ़ जाती है। मां चामुंडा देवी मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना हैं। इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर को महाराजा नूणकर्ण ने बनवाया था।
विज्ञापन

मां चामुंडा देवी राजा नूणकर्ण के कुल की इष्ट देवी थीं। कुलदेवी की वे पूजा-अर्चना करते थे तथा सारी प्रजा की सुरक्षा व सुख की कामना करते थे। बताया जाता है कि नारनौल शहर को भी महाराजा नूणकर्ण ने ही बसाया था। अंग्रेजों के शासनकाल के बाद इस मंदिर का दोबारा से जीर्णोद्धार किया गया। वर्तमान में इसका कई बार नवीनीकरण किया जा चुका है। वहीं मंदिर को आधुनिक एवं भव्य आकार भी दिया जा चुका है। मंदिर में मां चामुंडा देवी की प्रतिमा के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित हैं। माता का गर्भ गृह भी श्रद्धालुओं ने रजत जड़ित बनवा दिया है।

इतिहासकारों का मानना है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में इस मां चामुंडा देवी मंदिर के ऊपर मस्जिद बना दी थी। जिसे 1947 के बाद खुदाई कर पुन: माता के मंदिर को निकाल कर अस्तित्व में लाया गया। इतिहासकारों के अनुसार उस समय इसकी पूजा साक्टन महाराज किया करते थे। इसके बाद काफी समय तक इसके पुजारी रूपचंद निर्मल रहे। इसके बाद उनके पुत्र पंडित सत्यनारायण निर्मल ने पूजा की। इस मंदिर का एक ट्रस्ट भी बनाया गया जो विवादों के चलते गत चार-पांच सालों से फिलहाल भंग है। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। अभी मंदिर की व्यवस्थाओं को देखने और बनाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा को रिसीवर नियुक्त किया गया है। मंदिर में पूजा का कार्य पंडित सत्यनारायण पांडे कर रहे हैं।
विज्ञापन

मां चामुंडा देवी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। नवरात्र में यहां लोगों की भारी भीड़ रहती है। नवरात्र में माता का भव्य शृंगार कर सुबह शाम भव्य आरती की जाएगी।
विज्ञापन

सत्यनारायण पांडे, पुजारी मां चामुंडा देवी मंदिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें