फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से मिले महंत सतीश दास

विज्ञापन
34...चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताते
विज्ञापन
महम। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता महंत सतीश दास ने मदीना व सैमान के लोगों के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यहां मदीना में कई दिनों से चल रही पानी की समस्या व गांव की ही दो पंचायतों के बीच क्षेत्र व आपसी लेन-देन के विषय में चर्चा की।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया। महंत के नेतृत्व में इससे पूर्व पंचायत ने नव वर्ष पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के सामने भी मुद्दा रखा था। सांसद ने मुख्यमंत्री से मिलने व समस्याओं से अवगत कराने की सलाह दी थी।
इस बारे में सांसद ने भी महम हलके के कार्यों व समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर महंत सतीश दास के साथ पूर्व चेयरमैन कल्लू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी, रेखा रोहिला, जयवीर कौशिक सैमान, जय भगवान, वीरेंद्र, सुरेश सैमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें