फोटो नंबर-04महाआरती में मौजूद समाज के लोग। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल।
अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन दरबार में 21 दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की आराधना और महाआरती का आयोजन किया गया। महामंत्री कृष्ण कंछल ने बताया कि विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट व शहरी अध्यक्ष सुशील गोयल ने माल्यार्पण किया। वहीं राजकुमार चौधरी एडवोकेट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता ने भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। जिला अध्यक्ष सीए प्रवीण बंसल ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेते हुए कहा कि उक्त आयोजन कई साल से किया जा रहा है। इसमें समाज के लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को जीवन में धारण करना चाहिए। इस मौके पर प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, शंकर लाल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग, अरुण कुमार गुप्ता, हेमंत गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सावित्री संघी, शहरी अध्यक्ष सुशील गोयल, शहरी उपाध्यक्ष संजू अग्रवाल, शहरी उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।