फोटो नंबर-16महाआरती में भाग लेते संस्था के सदस्य।
नारनौल। भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह कैलाश नगर रेवाड़ी मार्ग स्थित श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया।
भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर ने समाज के आए हुए सभी मां भक्तों को बताया कि जगदंबा साधना व पांच अस्त्रों को धारण करके इस कलिकाल के भयावह वातावरण से हम कैसे मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
अनुष्ठान में सैकड़ो लोगों ने बढ़ चढ़कर मां जगदंबा की साधना में भाग लिया और अश्विन नवरात्रि शिविर की जानकारी भी दी गई। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज में घर-घर मां जगदंबा की साधना का ज्ञान संदेश समाज को सुखी नशा मांसाहार मुक्त और चरित्रवान बनाने का संकल्प लिया।