फोटो नंबर- 06विद्यार्थियों को इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक।स्रोत-प्रशासन
सिहमा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण व स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता में मधुस्मिता प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक वीर सिंह, मनोज शर्मा, भीम सिंह, मनोज, जितेंद्र कुमार, प्रवेश, मधु व इंदु मौजूद थी।