फोटो संख्या:61- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में विद्यार्थियों को पौधे वितरित करते स्टाफ स
कनीना। सोमवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में पर्यावरण बचाओ जन चेतना समिति हरियाणा के तत्वाधान में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने की।
समिति के सचिव सूरत सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। समिति के उपाध्यक्ष गजराज सिंह ने पौधरोपण की शपथ दिलाई तथा विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी सदस्य विजयपाल सिंह, अध्यापक कैलाश गुप्ता, सुभाष वर्मा, संदीप कुमार, कश्मीरी निमल, राकेश कुमार, शीला देवी, रूबी यादव, शीतल चौहान, राजबाला यादव मौजूद रहे।