फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के पैनल में शामिल अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 10 Sep 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक आचार्य के तीन वर्षीय बेटे की मौत पर हकेंवि के 127 शिक्षकों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हकेंवि के पैनल में शामिल गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक आचार्य डॉ. सुनील कुमार के तीन वर्षीय पुत्र वेदांश की असमय मृत्यु को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय के करीब 127 शिक्षकों ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार से मुलाकात की। शिक्षकों का आरोप है कि बोनमेरो टेस्ट के लिए डॉ. सुनील कुमार अपने पुत्र को विश्वविद्यालय के पैनल में शामिल गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध अस्पताल ले गए। डॉ. सुनील ने आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही के चलते उसके बेटे वेदांश की मौत हो गई। शिक्षकों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शिक्षकों को अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें