फोटो नंबर-02बीएड कॉलेज में जागरूकता रैली निकालती छात्राएं।
नारनौल। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को रेड रिबन क्लब प्रभारी डाॅ. रेखा कुमारी की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।
छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एड्स से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहां मौजूद लोगों ने बीमारी के कारण व उपचार के प्रति स्वयं और दूसरों को सजग करने की शपथ ली। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, श्लोगन लेखन व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षण महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।