फोटो संख्या:55- गांव सीगड़ी में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते विभाग के कर्मचारी--स्रोत-- स्वय
कनीना। उपमंडल के गांव सिगड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जल जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया की गांव सिगड़ी में नहर आधारित पेयजल सप्लाई प्रदान की जाती है। इसके तहत पानी को अच्छी तरह से उपचारित करके पीने योग्य बनाकर लोगों को घर-घर तक पहुंचाया जाता है ताकि आमजन को गुणवत्ता परक अच्छा पानी उपलब्ध हो सके। विभाग द्वारा समय-समय पर आमजन को जीवाणु परीक्षण विधि समझाई जाती है। गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता अधिक होती है। इसलिए घर-घर जाकर लोगों से भी अपील की गई की सभी नलों पर टोटी लगाएं व पानी को व्यर्थ ना बहाएं। इससे सभी घरों तक सुचारू रूप से निर्बाध रूप से सप्लाई प्रदान की जा सके। इस मौके पर मोटर चालक संजय ,पुष्पेंद्र व यशपाल भी उपस्थित रहे।