फोटो संख्या:-51 पीएम श्री राकवमावि महेंद्रगढ़ में आपदा प्रबंधन की जानकारी देते हुए---स्रोत विद्
महेंद्रगढ़। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उप निरीक्षक मोहन के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता से आपदा प्रबंधन की कार्य प्रणाली व बारीकियों से अवगत करवाया गया।
गणित अध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम द्वारा आपदा के दौरान बचाव के तरीके प्रदर्शित किए गए। उपनिरीक्षक मोहन ने भूकंप, बाढ़, आगजनी तथा युद्ध की विभीषिका के दौरान आपातकालीन जीवन रक्षक उपायों का प्रदर्शन करवाया। आग लगने पर भवनों से सुरक्षित निकलना, हाथ, पैर का फ्रैक्चर होने पर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना, बाढ़ के दौरान तैरकर सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचे। छोटा बच्चा कोई वस्तु निगल तो उसको सुरक्षित तरीके से निकालने का प्रदर्शन एक डमी के प्रयोग से कराया गया। स्कूल प्राचार्य जयपाल ने टीम का स्मृति चिह्न भेंट आभार जताया। संवाद