फोटो संख्या:63- हकेंवि में विद्यार्थियों के साथ डीएसपी दिनेश कुमार--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने शनिवार को सतनाली थाने सदर और शहर पुलिस थानों में शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया। पुलिस की ओर से पीड़ितों के अधिकारों, त्वरित सुनवाई की व्यवस्था, विधिक प्रक्रियाओं में तकनीक का उपयोग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का औपचारिक प्रावधान और गवाह संरक्षण तंत्र से अवगत कराया गया। डीएसपी दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद किया।