फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का करें पालन : अनिल

Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 29पीजी कॉलेज में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते यातायात प्रबंधक अनिल 
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में किया गया। जागरूकता रैली को यातायात प्रबंधक निरीक्षक अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गति सीमा का पालन करना , सीट बेल्ट लगाना व हेलमेट पहनना और सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए। वहीं नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए। यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि यातायात सुरक्षा जीवन रक्षा से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन अक्तूबर महीने के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें