फोटो संख्या:58- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को जागरूक करती दुर्गा शक्ति इं
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को पुलिस विभाग की तरफ से निरीक्षक मीनाक्षी तथा उप निरीक्षक बिमला ने महाविद्यालय में साइबर क्राइम के विषय में स्वयंसेवकों को जागरूक किया।
उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा 112 के विषय में विस्तार से बताया। मीनाक्षी ने कहा कि अपने मोबाइल का कोई लिंक या ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि इसी कारण से अधिकांश साइबर ठगी होती है। एनएसएस संयोजक प्रो. सोमवीर, डॉ. पविता यादव ने विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को समाज से मिटाने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी एवं उपस्थित विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।