नारनौल। अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट के संयोजन में भारतीय नव वर्ष के अवसर पर अधिवक्ता चैंबर परिसर में हवन का आयोजन किया गया।
हवन अधिवक्ता चैंबर परिसर में स्थित श्री हनुमान मंदिर के समक्ष आयोजित किया गया। हवन में मुख्य यजमान अधिवक्ता चैंबर्स सोसाइटी के अध्यक्ष यशवीर सिंह ढिल्लो व उनकी पत्नी सुशील रहीं। पूर्णाहुति जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र प्रसाद एवं यजमान यशवीर ढिल्लो ने दी। हवन में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डाॅ. दयानंद भारद्वाज, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमनदीप दीवान, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निधि बंसल, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अधिवक्ता परिषद नारनौल इकाई के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि विक्रम संवत 2081 चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद ने अधिवक्ता चैंबर परिसर में हवन का आयोजन करके नव वर्ष मनाया। हवन में हवनाचार्य पंडित महेंद्र शास्त्री थे। हवन के पश्चात अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारी व आम जनता को प्रसाद वितरित किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेन्द्र प्रसाद व अन्य न्यायाधीश गणों ने अधिवक्ताओं को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी। अधिवक्ता परिषद के जिला प्रधान मनीष वशिष्ठ ने कहा कि विक्रम संवत चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य द्वारा प्रारंभ किया गया था।
इस अवसर पर एडवोकेट बनवारी लाल शर्मा, रविंद्र कुमार संघी, श्याम सुंदर गोस्वामी, जसबीर सिंह ढिल्लो, चैंबर सोसाइटी के उप प्रधान विजय सैनी, सचिव अनिल शर्मा बवानिया आदि मौजूद रहे।