फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

Tue, 19 Mar 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में छात्राओं को साइबर के प्रति जागरूक करती पुल
विज्ञापन
कनीना। कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर अपराध व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने की। शहर थाना प्रभारी रामनाथ, डॉ. सुधीर कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। जिसका उद्देश्य किसी को शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करना है। वर्तमान समय में साइबर अपराध चरम पर है। आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इसे रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों के द्वारा इंटरनेट मीडिया को साइबर क्राइम का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए विद्यार्थियों को खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराध को रोकने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ने पुलिस प्रशासन विभाग का छात्राओं को इस प्रकार को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें