फोटो संख्या:65- अवैध हथियार के साथ आरोपी सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम कि गिरफ्त में--स्रोत पुलिस
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अवैध रूप से हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय उर्फ राजा निवासी बव्वा के रूप में हुई है।
गत 5 मार्च को सूचना के आधार पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से आरोपी अजय उर्फ रोमियो निवासी दुलोठ अहीर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ था।
आरोपी अजय उर्फ रोमियो से पुलिस ने अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अजय उर्फ राजा निवासी बव्वा के पास से अवैध हथियार छह हजार में खरीद कर लाया था। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साेमवार को आरोपी अजय उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।