फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जातिवाद, छुआछूत से दूर रहने का संकल्प दिलाया

Sun, 15 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- गांव धनौंदा में आचार्य संजीव का सम्मान करते  ठाकुर अतर लाल--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित रविदास मंदिर में आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे अथर्ववेद पारायण हवन का संकल्पों के साथ समापन हो गया। हवन के ब्रह्मा अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने हवन कराया। उन्होंने यजमानों को संकल्प भी कराए। उन्होंने कहा संकल्प लेना है कि नशा करके वाहन नहीं चलाएंगे। देश के संविधान का पालन करेंगे। जातिवाद, छुआछूत से दूर रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी जाति का सम्मान करेंगे। विवाह में दहेज नहीं लेंगे। जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएंगे। मुख्य यजमान कैलाश आर्य व प्रवीन शर्मा ने आचार्य संजीव रूप का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक यशपाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्मचारी आनंद शास्त्री व विश्व बंधु शास्त्री ने वेद पाठ किया। कार्यक्रम में कैलाश चंद्र गोयल, आशा गोयल यशपाल आर्य, संतलाल आर्य ठाकुर अतरलाल सिंह, आर्य प्रवीन शर्मा, प्रिया शर्मा, अभय सिंह शर्मा, सुमन देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें