यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह रेलसेवा 17 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन मदार से प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:20 बजे रोहतक से रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।
यह ट्रेन मदार, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर, अबोहर और रोहतक स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
30 मार्च से सप्ताह में चार दिन चलेगी टनकपुर-दौराई रेलसेवा
रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर नई रेलसेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 15092 टनकपुर-दौराई (अजमेर) रेलसेवा 30 मार्च से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6:20 बजे टनकपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:55 बजे दौराई पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 15091 दौराई (अजमेर)-टनकपुर रेलसेवा 31 मार्च से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे दौराई से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 फर्स्ट मय सेकेंड एसी, 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल होगा।