फोटो संख्या:77- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। रामनवमी के दिन माता भूरा भवानी मंदिर में मेला व भंडारे आयोजित किया गया। मेले के दौरान दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से लोग ध्वजा लेकर माता रानी के दर्शन करने पहुंचे।
भंडारे में चना, हलवा व पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। वहींं शहर के प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह मंदिर में हवन किया गया उसके बाद कन्याओं को भोजन करवाया गया। मंदिर में सुबह 8 बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में हवन किया गया।