फोटो संख्या:81- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरियां--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में उठान के अभाव में जगह नहीं होने के कारण बुधवार को किसानों को गेटपास जारी नहीं किए गए। इसके लिए जिला उपायुक्त की ओर से मंगलवार को ही घोषणा कर दी गई थी। बुधवार को खरीद बंद रखकर भी जिम्मेदार पूरा उठान नहीं कर पाए। महेंद्रगढ़ में 40 तो सतनाली में 52 प्रतिशत खरीद का भी उठान नहीं हो पाया है।
महेंद्रगढ़ मंडी में 40 प्रतिशत तथा सतनाली मंडी में 52 प्रतिशत उपज खुले आसमान तले पड़ी है। सतनाली मंडी में गत सोमवार से ही गेहूं की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से 13115 क्विंटल खरीदे गए गेहूं का एक प्रतिशत भी उठान नहीं किया है।
वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी 25 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बावजूद भी उठान में कोई तेजी नहीं आई है। बुधवार को भी दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे तथा दिनभर तेज हवाएं चलने से शाम के समय गहरे बादल छाए। वहीं जिम्मेदारों की ओर से उठान में देरी की वजह जिले के गोदामों में जगह के अभाव के चलते अन्य जिलों में सरसों पहुंचाने में देरी होना बताया जा रहा है।
यह है महेंद्रगढ़ की मंडी में सरसों खरीद, उठान व आवक की स्थिति
कुल आवक - 105436 क्विंटल
कुल खरीद - 100161 क्विंटल
कुल उठान - 60196 क्विंटल
शेष उठान - 39965 क्विंटल
उठान प्रतिशत - 60 प्रतिशत
उठान शेष - 40 प्रतिशत
सतनाली मंडी की यह है स्थिति
कुल आवक - 91568 क्विंटल
कुल खरीद - 84229 क्विंटल
कुल उठान - 40487 क्विंटल
शेष उठान - 43742 क्विंटल
उठान का प्रतिशत - 48
उठान शेष - 52 प्रतिशत
गेहूं की कुल आवक - 20442
कुल खरीद - 13115 क्विंटल
कुल उठान - 0 प्रतिशत
फोटो संख्या:81- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरियां--स्रोत--संवाद
फोटो संख्या:81- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरियां--स्रोत--संवाद