फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को शरद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्रग्रहण: राहुल भारद्वाज

Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होने जा रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया की 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है और चंद्र ग्रहण रात 1.14 बजे से प्रारंभ होगा और रात 2.28 बजे पर ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक शाम 4.14 बजे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार सूतक काल से बाल वृद्ध और अस्वस्थ जनों को छोड़कर भोजन आदि व पूजा पाठ संबंधित कार्यों पर निषेध रहेगा मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। घर पर बैठ कर शंकर भगवान के मंत्रों तथा हनुमान चालीसा के पाठ करे। चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र में घटित होगा तो इन जातकों को लिए ये समय कष्टदाई रहेगा। उन्होंने बताया की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा या को जागरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा और खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि शरद पूर्णिमा पर कौन जाग रहा है। इस कारण से शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार ग्रहण होने के कारण खीर बनाने पर भी विशेष ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि सूतक और ग्रहण काल में खीर बनाना वर्जित है। ऐसे में आप ग्रहण समाप्ति के बाद या 27 अक्तूबर को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रख सकते है।
सीगड़ी के शिव मंदिर में इस बार नहीं होगा खीर के प्रसाद का वितरण
शरद पूर्णिमा पर शिव मंदिर सीगड़ी में इस बार चंद्र ग्रहण होने की वजह से खीर का प्रसाद वितरित नहीं किया जाएगा। पूर्व सरपंच सवाई सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह शरद पूर्णिमा पर चंद्रकिरण एवं दवा युक्त खीर का प्रसाद वितरित किया जाता था। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होने की वजह से खीर का प्रसाद वितरित नहीं किया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से इसकी कोई तैयारियां नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें