फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 गांवों में लंपी चर्म का प्रकोप, अब तक मिले 33 केस, 29 सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले के 18 गांवों में लंपी चर्म रोग का प्रकोप है। अब तक लंपी के 33 केस मिल चुके हैं। एक गाय की मौत हो चुकी है। तीन गोवंश ठीक हो चुके हैं जबकि 29 सक्रिय केस हैं। ऐसी स्थिति में कई पशु अस्पतालों में चिकित्सक न होने और गोट पॉक्स वैक्सीन की डोज नहीं आने से इस बीमारी पर नियंत्रण पाना चुनौती है।
विज्ञापन

जिले के 22 पशु अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी हैं। कुल 70 पशु चिकित्सकों के पद सृजित हैं जिनमें 48 पद ही भरे हुए हैं। इस समय लंबी चर्म रोग को लेकर पशुपालक डरे हुए हैं। दूसरा अभी तक अभी तक गोट पॉक्स की डोज भी नहीं पहुंची हैं। ऐसे में लपी चर्म रोग का इलाज कैसे होगा। गांवों में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, राकेश, ओमपाल सिंह आदि ने बताया कि लंपी चर्म रोग की वजह से पशुपालकों में डर बना हुुआ है। कई गांवों में न तो पशु चिकित्सक हैं और न ही वैक्सीन आई है। दूसरा कई बार पशु बीमार हो जाता है तो उनको गांवों में घूमने वाले झोलाछाप चिकित्सकों के पास इलाज करवाना पड़ता है। इलाज के अभाव में तो कई बार पशु दम भी तोड़ जाते हैं जिससे पशुपालकों को महंगाई के दौर में भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
जिले में कुल चिकित्सकों की 70 स्वीकृत पद हैं जिनमें 48 पद ही भरे हुए हैं। इनमें सतनाली, आकोदा, हुडीना, स्याणा, बसई, दूलोठ अहीर, नांगल सिरोही, सुंदरह, खैराना, मुंडिया खेड़ा, पाली, डुलाना आदि गांवों के पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक नहीं है। केवल पैरा स्टाफ के सहारे ही अस्पताल चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
आज आएगी गोट पॉक्स की 21 हजार डोज
प्रदेश सरकार ने लंबी चर्म रोग से बचाव के लिए हैदराबाद से लगभग तीन लाख गोट पॉक्स डोज मंगवाई है। बुधवार को 21 हजार डोज जिले के लिए पहुंच जाएगी। पशु चिकित्सक अधिकारियों ने बताया कि पहले यह डोज गोशालाओं में लगाई जाएगी। इसके बाद डेयरी में लगाई जाएंगी। इन स्थानों पर गोवंश की संख्या अधिक है। इस वजह से लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा। दूसरा चर्म रोग अधिक नहीं फैल पाएगा। बाद में घरेलू गायों को डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें