महेंद्रगढ़। दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में गांव गुलावला निवासी सीमा सुरक्षा बल के निरीक्षक अभय सिंह यादव को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। निरीक्षक अभय सिंह यादव को पुलिस पदक मिलने एवं उनके गांव में खुशी का माहौल है। अभय सिंह 1982 में बतौर हैड कांस्टेबल रेडियों मकेनिक के पद भर्ती हुए थे। अभय सिंह यादव ने देश के विभिन्न क्षेत्रों ने अपनी सेवा प्रदान की हैं। उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं कर्त्तव्यपूर्वक लग्न से परिश्रम के प्रति समर्पण भाव का प्रतिफल है। गांव गुुरावाला के ग्रामीण सुबेदार सुरजभान, कवंर सिंह, दयाराम, बलकेश, सतवीर, भाई विरेंद्र, धर्मवीर, राय सिंह, रंगराव, वेद्रपकाश, मनफूल, प्रमोद, मुंशोी सहित सभी ग्रामीणों ने अभय सिंह यादव को शुभकामनाएं दी।