फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अनदेखी पर भड़के लुहार, नारेबाजी

Fri, 17 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी का स्थायी निवासी होने के बावजूद लुहारों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे गुस्साए लुहारों ने शुक्रवार को प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाया। बीपीएल राशन कार्ड और आवासीय प्लाटों की मांग को लेकर भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पप्पू लुहार, शारदा, इंद्रा देवी, अनारली,  कन्हैयालाल, कालूराम, नजीर, भादर सिंह और शांति ने बताया कि वे कई दशकों से नांगल चौधरी में रह रहे हैं। करीब 15 साल पहले उन्हें वोट डालने का अधिकार भी मिल गया। चुनावों के दौरान विभिन्न पार्टियों से राजनेताओं ने  सुविधाओं का सपना दिखाकर वोट बटोरे हैं। इसके बाद उनकी समस्याओं की जानकारी लेना भी उचित नहीं समझा। उन्होंने बताया कि मशीनी युग में परंपरागत रोजगार खत्म हो चुका है। कमाई के अन्य विकल्प नहीं होने के कारण आर्थिक संकट बढ़ गया है। निर्धारित मापदंड पूरे करने के बावजूद उन्हें बीपीएल राशन कार्डों की सुविधा नहीं मिली। इसके लिए पिछले महीने एडीसी को ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से एक माह में बीपीएल राशन कार्ड और प्लाट मुहैया करवाने की गुहार लगाई है। इसके बाद उन्होंने वार्ड की पार्षद पुष्पा देवी के प्रतिनिधि सोनू तंवर की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें निर्धारित अवधि के बाद प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें