फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार, लोग परेशान

Sat, 21 Mar 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10विनोद कुमार, गांव- जैलाफ।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। गैस एजेंसी पर जितने सिलिंडर उपलब्ध हैं, उससे दस गुना लोगों ने सिलिंडर की बुकिंग करवाई है। सिलिंडर की कमी के कारण दस दिन पहले जिन लोगों ने बुकिंग करवाई हुई है, उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भारत गैस एजेंसी की सप्लाई बंद है और सिलिंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। सिलिंडर की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लाइन में लगने वाले लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद पर्ची मिलती है लेकिन जब गोदाम पर पहुंचते है तो सिलिंडर नहीं मिल पाते। जिस कारण एक सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को दो दिन लगते हैं।
भारत गैस एजेंसी पर 12 मार्च से 21 मार्च तक गत 10 दिनों में केवल 7 दिन ही सिलिंडर की गाड़ी पहुंची है और प्रत्येक गाड़ी में सिलिंडर की संख्या 360 रहती है। लेकिन भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस की बुकिंग औसतन 300 से 400 बनी हुई है। 21 मार्च को भारत गैस एजेंसी के गोदाम में 360 सिलिंडर उपलब्ध थे और लंबित बुकिंग 3800 के करीब बनी हुई थी।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। जिस कारण केवाईसी के लिए भी उपभोक्ताओं को लाइन में लगना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार भारत गैस एजेंसी के पास करीब 30 हजार गैस कनेक्शन है, जिसमें से करीब 4 से 5 हजार गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं हुई है।
सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद से लोगों में मूल्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। होम डिलवरी के बाद सिलिंडर की कीमत 931 रुपये है। एजेंसी पर पर्ची कटवा कर स्वयं सिलिंडर लाने में पर उपभोक्ता को 895 रुपये देने होंगे।
-
10 दिन पहले बुकिंग करवाई थी, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया। प्रशासन का कहना है कि बुकिंग के बाद एजेंसी पर आने की जरूरत नहीं है, घर पर सिलिंडर पहुंच जाएगा। लेकिन लाइन में लगने वालों को ही दो दिन में सिलिंडर मिल रहा है। -मोरमुकुट, गांव बाछौद
-
मैने शुक्रवार को लाइन में लग कर पर्ची कटवाई थी और सिलिंडर आज मिला है। जिस कारण दो बार गांव से शहर आना पड़ा। जब तक एजेंसी पर अतिरिक्त सिलिंडर नहीं पहुंचेंगे लंबित बुकिंग चलती रहेगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। -विनोद कुमार, गांव- जैलाफ

गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह स्थिर : उपायुक्त
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। 20 मार्च तक जिले में विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल 10269 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध था। उपभोक्ताओं के घरों तक सुचारू रूप से 6049 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी है और अभी 4220 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग करें और बिना जरूरत के सिलेंडर स्टॉक न करें।
-
वर्जन :
एचपी व इंडियन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। भारत गैस एजेंसी पर अतिरिक्त सिलिंडर की आपूर्ति के लिए निर्देश जारी किए गए हैं । जल्द ही सिलिंडर गैस एजेंसी पर पहुंचेगे जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गोदाम से सिलिंडर 895 रुपये और होम डिलवरी पर सिलिंडर 931 रुपये निर्धारित है।-अरुण सैनी, नोडल अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें