नांगल चौधरी। क्षेत्र के एक युवक के साथ करीब 14 हजार रुपये की ठगी हो गई। पुलिस शिकायत में कांवी निवासी आशीष ने बताया कि वह पढ़ाई कर रहा है। दस नवंबर को करीब 11 बजे वह अपने फोन पर चांदनी मिड वे रिसोर्ट नारनौल में बुकिंग के लिए ऑनलाइन जांच कर रहा था। गूगल पर एक फोन नंबर चांदनी मिड वे हेल्पलाइन के नाम से दर्ज था। जिन पर फोन कर बुकिंग के बारे में पूछा तो उसने 2500 रुपये देने को कहा गया। उसने गूगल पे 150 रुपये भेज दिए। इसी प्रकार उसके मांगने पर अगल अलग ट्रांजेक्शन से 150, 2350, 1000, 5500, 580, 5300 भेज दिए। उसके बाद उसने कहा कि 9900 और दो वरना किसी दूसरे होटल में जाओ। उसके बाद उसे पता चला कि फ्रॉड हो गया है। साइबर ठगों ने उससे 14880 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद