फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में बनेगा भगवान विश्वकर्मा चौक

Mon, 26 May 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 21पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियो
विज्ञापन
नारनौल। श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी पुल बाजार नारनौल की नवगठित कार्यकारिणी ने पूर्व मंत्री और विधायक नारनौल ओमप्रकाश यादव का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश यादव ने मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र जांगिड़ के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकारिणी के कार्यालय का उद्घाटन किया। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने भगवान विश्वकर्मा चौक नारनौल में बनाने की घोषणा की। मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र जांगिड़ ने कार्यकारिणी के साथ नारनौल में जांगिड़ समाज के छात्रावास कम्युनिटी सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध करवाने और मंदिर में शहर के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का मांग पत्र सौंपा।
पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जांगड़ा समाज हरियाणा सरकार की विकासशील नीतियों में विश्वास करता है और टेक्निकल साइंस के आविष्कारक भगवान विश्वकर्मा के वंशज होने के नाते इस समाज का हरियाणा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलकर यह समाज विश्वकर्मा कौशल को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को भगवान विश्वकर्मा का स्मृति चिह्न भेंटकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मंदिर कमेटी रोहतास जांगिड़, वयोवृद्ध समाजसेवी कृष्ण अवतार जांगिड़ प्रधान महासभा, सत्यनारायण जांगिड़, मामचंद जांगिड़, कैलाश जांगिड़, फूलचंद जांगिड़, राजेश जांगिड़, पुरुषोत्तम जांगिड़, राम प्रताप जांगिड़, प्रकाश चंद शर्मा पूर्व प्रधान मंदिर कमेटी, विनोद जांगिड़ एवं विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें