फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शबरी के चखे बेेर प्रभु राम खाकर आनंदित हो गए

Mon, 29 Sep 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-27चांदुवाड़ा की रामलीला में बाली-सुग्रीव युद्ध की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाडा में शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत माता शबरी प्रसंग से हुई। प्रभु राम और लक्ष्मण उनके चखे हुए बेर खाकर आनंदित हो गए। तत्पश्चात शबरी उन्हें वानर राज सुग्रीव से मिलने का मार्ग बताती हैं। हनुमानजी से प्रथम मिलन और फिर राम-सुग्रीव की मित्रता का दृश्य दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद सुग्रीव की पीड़ा सुनकर प्रभु राम बाली से युद्ध करवाते हैं। युद्ध में राम छिपकर बाली का वध करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। रामलीला में दीपक हरित ने राम, अनिल चौहान ने लक्ष्मण, तरुण सोनी ने हनुमान, मोहित सोनी ने सुग्रीव, बलवंत सैनी ने बाली, राजेश सोनी ने शबरी, भोली ने अंगद और पूनम फौजदार ने जामवंत का सुंदर अभिनय कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें