फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 24 घंटे में बाजरे की खरीद शुरू नहीं होने पर किसान करेंगे आंदोलन

Mon, 29 Sep 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 17 बाजरे की ढेरियों का जायजा लेते बसपा नेता अतरलाल। स्वय
विज्ञापन
मंडी अटेली। समाजसेवी अतरलाल ने अनाज मंडियों का दौरा कर बाजरा खरीद का जायजा लिया। उन्होंने 5-6 दिन से मंडियों में बाजरा खरीद बंद होने पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से बाजरा खरीदने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजरे की ढेरियां लगींं हैं लेकिन सैंपल फेल होने का बहाना बनाकर खरीद बंद है। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि यह आपदाग्रस्त स्थिति का बाजरा है। इसलिए सरकार को सभी शर्तों में ढील देकर मंडियों में लाया गया बाजरा खरीदना चाहिए।
उन्होंने भारी बरसात से कपास व बाजरा की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा देने में की जा रही देरी के लिए भी सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा कि किसान को अब रबी फसल की तैयारी के लिए पैसे की जरूरत है। इसलिए सरकार को बाजरा खरीद चालू करनी चाहिए। साथ ही कपास व बाजरा में हुए नुकसान का मुआवजा प्रभावित किसानों के खातों में भेजना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने 24 घंटे में बाजरे की खरीद शुरू नहीं की तो किसान रास्ता रोको आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें