महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व उपमंडल विधिक सेवा समिति के चेयरमैन मुनीश नागर के आदेशानुसार शनिवार को महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता न्यायाधीश मोहम्मद इम्तियाज खान ने की। लोक अदालत में 14 प्री लिटिगेशन और 87 पेंडिंग मुकदमे रखे गए। जिनमें से 49 मुकदमों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जिनमें एक करोड़ 7 लाख 88 हजार 772 रुपये की राशि रिकवर की गई।
लोक अदालत में अधिवक्ता शमशेर सिंह आकोदा मेंबर के तौर पर उपस्थित रहे। पीठासीन अधिकारी मोहम्मद इम्तियाज खान ने बताया कि लोक अदालत से न्याय शीघ्र व आपसी सुलह से मुकदमों का निपटारा होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से न किसी की जीत न किसी की हार होती है। लोक अदालत में कोविड-19 निर्देशों का विशेष पालन किया गया। इस अवसर पर रीडर जय वीर, दिनेश अहलमद, गोविंद अहलमद, चपरासी संदीप व रजत के अलावा बैंक मैनेजर व बैंकों के पैनल अधिवक्ता पवन कुमार बंसल, जितेंद्र यादव, अनिल बंसल, नरेंद्र राव, महेंद्र सिंह यादव, मदन सिंह शेखावत, योगेंद्र सिंह, सत्यवीर यादव व दुर्गा प्रसाद शर्मा अधिवक्ता व विजय सिंह पैरा लीगल वालंटियर उपस्थित रहे।