फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निगम कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

Sun, 28 Jan 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ के जिला प्रधान आशीष गोरा व जिला सचिव कर्मवीर जाखड़ ने राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर बिजली निगम में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जैसा की कांग्रेस द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने, सफाई कर्मचारी और ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर को पक्का करने की घोषणा अपने घोषणा पत्र में की है। इसी प्रकार बिजली निगम में लगभग 17000 कच्चे कर्मचारी है जो लगभग 15 साल से सेवा दे रहे हैं। पिछले 10 सालों में लगभग 700 कच्चे कर्मचारी लाइनों पर दुर्घटना का शिकार हुए हैं। मगर उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता। उक्त कर्मचारी केवल 18-20 हजार रुपये में गुजारा कर रहे हैं। सबसे खतरनाक जोखिम भरा कार्य बिजली निगम के कच्चे कर्मचारियों का है। इसलिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में बिजली निगम में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को शामिल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें