फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के विरोध में स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Sun, 07 Sep 2014 12:47 AM IST
narnaul
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपमंडल के गांव ढाणा में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इसके पहले भी गांव में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है जिसमें पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह गांव के सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।


 मौके पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने ताला खोला। उपमंडल के गांव ढाणा में पिछले काफी समय से लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। गांव में हुई चोरियों की घटनाओं को पुलिस अभी तक सुलझाने में नाकाम रही है। शुक्रवार रात को गांव के विजेंद्र पुत्र मोहर सिंह एवं बिमला देवी पत्नी हर फूल सिंह के घर में रात के समय चोरों द्वारा लगभग 16 हजार रुपये नगद और कीमती सोने और चांदी के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन


 इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह एकजुट होकर स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। घटना की सूचना पाकर कनीना थाना प्रभारी मलखान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन गांव वासियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ताला खोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बाद में थाना प्रभारी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने 10:35 बजे स्कूल का ताला खोल दिया। वही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी पहुंचकर नमूने लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें