मंडी अटेली। हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से बुधवार को गांव कांटी में कृषि आउटरीच कार्यक्रम के तहत कृषि एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें किसानों को बैंकिंग योजनाओं, ऋण सुविधाओं और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
महाप्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि किसानों को समय पर ऋण, सही निवेश और बचत की आदत अपनानी चाहिए। क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा और मुद्रा योजना की जानकारी देते हुए केसीसी ऋण का खेती में उपयोग और समय पर भुगतान करने की सलाह दी। उन्होंने जनधन, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।