फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6000 लीटर क्षमता के एलएन 2 वर्टिकल टैंक अब तक नहीं स्थापित

Tue, 16 Sep 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01सीमन बैंक परिसर में खुले में पड़ा वर्टिकल टैंक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित सीमन बैंक परिसर में करीब एक साल पहले 6 हजार लीटर क्षमता वाला लिक्विड नाइट्रोजन स्टोरेज टैंक ( एलएन 2 वर्टिकल टैंक) भेजा गया था।
विज्ञापन


नारनौल के सीमन बैंक से महेंद्रगढ़ जिले के 143 पशु अस्पताल व पशु संस्थाओं में और रेवाड़ी के 60 पशु संस्थाओं में डिमांड के अनुसार तरल नाइट्रोजन गैस की सप्लाई की जाती है। टैंक को अभी तक स्थापित नहीं किया गया है जबकि विभाग के अधिकारी की ओर से कंपनी को कई रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कंपनी के कर्मचारी इसे इंस्टॉल करने नहीं आ रहे हैं। सीमन बैंक कार्यालय सहायक मुकेश कुमार ने बताया कि गुजरात की आइनोक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से गत वर्ष 5 जून को 20 लाख 79 हजार 750 रुपये की कीमत का टैंक भेजा गया था। कहा कि टैंक स्थापित नहीं होने से 25 फीसदी लिक्विड नाइट्रोजन की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

साथ ही इसे स्थापित करने की जिम्मेदारी भी कंपनी की थी। बार बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद भी कंपनी के कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मुकेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष 5 जुलाई, 5 अगस्त, 10 अक्तूबर, 20 नवंबर व 24 दिसंबर को और इस साल 4 जनवरी, 17 जून व 08 सितंबर को कुल मिलाकर 8 बार रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं। टैंक को आए 15 माह से अधिक समय हो चुका है और बाहर खुले में रहने से इसके खराब हो जाने की संभावना भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि प्रदेश में 10 सीमन बैंक हैं और कंपनी की ओर से हिसार व नारनौल स्थित सीमन बैंक के लिए 2 टैंक भेजे गए थे। हिसार वाला टैंक भी 5 जून काे ही भेजा गया था और वह भी अभी तक इंस्टॉल नहीं किया गया है।

मौजूदा टैंक की हालत है नाजुक
सीमन बैंक में 4 हजार लीटर क्षमता का जो टैंक स्थापित है, वो काफी पुराना हो चुका है। साथ ही इसका वैक्यूम खत्म हो चुका है। जिसकी वजह से गैस का व्यर्थ बहाव हो रहा है। नया टैंक लग जाने पर गैस स्टोरेज की क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही गैस सप्लाई भी समय पर हो पाएगी।

संबंधित कंपनी को कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक टैंक को इंस्टॉल नही कराया गया है। कोशिश है जल्द टैंक को स्थापित हो जाए ताकि पशु अस्पताल व संस्थाओं में एलएन 2 की सप्लाई सुचारू रूप से हो सके।-डॉ. बलजीत, सीमन बैंक ऑफिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें