फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोकतंत्र को जिताएं, गर्मी का बहाना न बनाएं

Sat, 25 May 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शनिवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की सभी 9 विधान सभा क्षेत्रों में 1187 जगहों पर 1933 मतदान केंद्र हैं। इनमें से महेंद्रगढ़ जिले की चार विधानसभाओं में 768 बूथ बनाएं गए हैं।
विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ जिले के 729289 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 384313 और महिला 334971 मतदाता है। वहीं 5 थर्ड जेंडर भी अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। 2019 की तुलना में 73693 ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनावों में युवा मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी।

यह प्रत्याशी हैं मैदान में




इंडियन नेशनल कांग्रेस राव दानसिंह
भारतीय जनता पार्टी धर्मबीर
जननायक जनता पार्टी बहादुर सिंह
बहुजन समाज पार्टी सुनील कुमार शर्मा
भारतीय जवान किसान पार्टी आनंद कुमार
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) बलवान
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी भारत भूषण
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) रोहतास
राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सुभाष
निर्दलीय वर्षा
निर्दलीय जगदीश
निर्दलीय जयसिंह
निर्दलीय इंजीनियर महावीर सिंह यादव
निर्दलीय योगबीर सिंह
निर्दलीय वेद प्रकाश
निर्दलीय सीमा
निर्दलीय हेमंत
पोलिंग पार्टियों ओआरएस के पैकेट व मेडिकल किट दी


पोलिंग पार्टियों की सुविधा का जिला प्रशासन की ओर से पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हीट वेव के मद्देनजर इस बार सभी पोलिंग पार्टियों को एक मेडिकल किट दी गई है। इसमें ओआरएस व कुछ आवश्यक दवाई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सभी पोलिंग पार्टियों से कहा है कि वे गर्मी के मौसम को देखते हुए ओआरएस जरूर लें। साथ ही बार-बार पानी पीने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


492 स्थानों पर ट्राॅई साइकिल के साथ मौजूद रहेंगे वालंटियर



लोगों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर जिला रेड क्रॉस समिति तथा शिक्षा विभाग की ओर से वालंटियर मौजूद रहेंगे। सभी 492 स्थानों पर बने 768 मतदान केंद्रों पर ट्राॅई साइकिल भी रहेंगी ताकि बुजुर्गों और विकलांगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।जिला रेड क्रॉस की ओर से सभी स्थानों पर ट्राॅई साइकिल की व्यवस्था की है।

768 पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनावी सामग्री लेकर पहुंची मतदान केंद्र
जिले की 768 पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों व चुनावी अधिकारियों को मोटिवेशन स्पीच के जरिए उनकी जिम्मेदारी समझाई। जिला में 492 जगहों पर 768 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


एनएसएस के छात्र-छात्राओं की भी लगाई मतदान केंद्र पर ड्यूटी

चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी दिव्यांगों को नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए कालेज के एनएसएस के छात्र-छात्रा भी मतदान करवाने के लिए पोलिंग बूथ पर मदद करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को ही एनएसएस छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के पास फोन आने शुरू हो गए थे ताकि बूथ पर दिव्यांग व बुजुर्ग की मदद के लिए केंद्र पर पहुंच सकें।
विज्ञापन



2019 में वोटिंग प्रतिशत


विधानसभा प्रतिशत



अटेली 72.43



महेंद्रगढ़ 71.24



नारनौल 70.96



नांगल चौधरी 68.07



कुल 70.81





जिले में वर्ष 2024 में कुल मतदाता



जिले में कुल मतदाता 729289



पुरुष मतदाता 384313



महिला मतदाता 334971



थर्ड जेंडर 05



2024 में कुल वोटर
अटेली 202007

महेंद्रगढ़ 208069

नारनौल 154769

नांगल चौधरी 164444



2024 में महिला-पुरुष वोटर
अटेली में पुरुष मतदाता 106126

अटेली में महिला मतदाता 95881

महेंद्रगढ़ में पुरुष मतदाता 109116

महेंद्रगढ़ में महिला मतदाता 98953

नारनौल में पुरुष मतदाता 81652

नारनौल में महिला मतदाता 73116

नारनौल में थर्ड जेंडर 01

नांगल चौधरी में पुरुष मतदाता 87419

नांगल चौधरी में महिला मतदाता 77021

नांगल चौधरी में थर्ड जेंडर 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें