फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सार्वजनिक स्थानों व जलस्रोत के पास गंदगी नहीं डालनी चाहिए

Thu, 26 Dec 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। ग्राम जल और सीवर समिति के प्रशिक्षण का कार्यक्रम व जल चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत भूषण कलां सरपंच सविता देवी ने की। स्वस्थ जीवन के लिए सभी को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में भागीदारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों व जलस्रोत के पास गंदगी नहीं डालनी चाहिए।
विज्ञापन

खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत द्वारा बताया गया कि जल प्रबंधन व स्वच्छता को अपनाते हुए जल जीवन मिशन को सफल बनाने में समिति की अहम भूमिका है। इसलिए समिति को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हुए कार्य करने की जरूरत है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर पेयजल व्यवस्था को बाधित करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ होने वाली पंचायती या विभागीय कार्रवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें