फोटो 1साहित्यिक पुस्तकें भेंट करते पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक लेखराम यादव।स्र
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक लेखराम यादव ने अपनी रचित साहित्यिक पुस्तकों और कृतियों की प्रतियां महाविद्यालय को भेंट कीं। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. नरेश यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकों से विद्यार्थियों के साहित्यिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही उनमें साहित्य पढ़ने और लेखन के प्रति रुचि पैदा होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का अपने शिक्षण संस्थान से जुड़कर सहयोग करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर कनिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष सतीश कुमार सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संवाद