फोटो 2जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते जिला समन्वय
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोरासी में बुधवार को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, पंचकूला के तत्वावधान में जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्या सुनीता ने की। मुख्य अतिथि राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक देशराज शर्मा ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, पक्षियों व जीव-जंतुओं को बचाने तथा बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे लगाकर उनमें प्रतिदिन पानी भरने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई प्राचीन पौधों की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस दौरान सुरेश, दिनेश, पुष्पा, मनीषा, मंजू, अनु, अनीता, सांवत सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद