फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केस वापस लेने के लिए शराब ठेकेदार के गुर्गों ने तानी रिवाल्वर

Wed, 04 Sep 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर एक शराब ठेकेदार के खिलाफ शिकायत देने पर एक व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अब शराब ठेकेदार शिकायत वापस लेने की बात कह रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नई मंडी निवासी राजेश ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त की शाम करीब साढे छह बजे बिना नंबर प्लेट की एक बोलेरा गाड़ी आई। जिसमें तीन-चार युवक आए। इन लोगों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। यह कोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं। आरोप लगाया कि उसके घर में आरोपियों ने घुसकर उसकी पत्नी व डॉक्टर लड़की को रिवाल्वर दिखाकर कहा कि हमें ठेकेदार ने भेजा है। राजेश ने जो शिकायत दी है वह शिकायत वापस ले ले। वहीं शराब ठेके समय से पहले खोलने दे नहीं तो तुझे और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।
पुलिस शिकायत में शराब ठेकेदार पर नकली शराब व अवैध शराब बेचने के कई मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने अभी 3 दिन पहले अरुण नाम के एक लड़के का अपहरण किया था और दुकान में बंद करके बेरहमी से मारपीट की थी। अब आरोपी उसे भी उठा कर ले जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत में पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें