फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में प्री-फेब्रिकेटेड वार्ड तैयार, आपात स्थिति में कर सकेंगे प्रयोग

Wed, 04 Sep 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 57 नागरिक अस्पताल में 20 बैड का स्पेशल वार्ड---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में 20 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्री-फेब्रिकेटेड वार्ड (स्पेशल वार्ड) बनकर तैयार हो चुका है। निर्माण एजेंसी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को इसकी चाबी सौंप दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में इसका प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 25 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। नागरिक अस्पताल के आधुनिक सुविधाओं से लैस नए सात मंजिला भवन का कार्य भी चल रहा है। एजेंसी द्वारा स्पेशल वार्ड का काम पूरा कर विभाग को हैंडओवर कर दिया है। नागरिक अस्पताल में अधिक मरीज आने पर स्पेशल वार्ड में रखा जाएगा। यह वार्ड शुरू होने से किसी भी आपातकाल की स्थिति में रोगियों को बेड उपलब्ध हो पाएगा। विशेष सुविधाओं से लैस इस वार्ड में 20 बेड, प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सिलिंडर, फायर सेफ्टी, दवा स्टोर सहित सभी प्रकार की सुविधाएं अंदर ही मिलेंगी। साथ ही डेंगू, मलेरिया सहित किसी भी महामारी व आपातकाल के समय में लोगों को परेशानी नहीं होगी।
आपातकालीन स्थिति में शीघ्र उपलब्ध होगा बेड
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के नए सात मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और पुराने भवन में जगह का अभाव बना हुआ है। ऐसे में यह वार्ड चिकित्सकों के साथ-साथ लोगों को भी काफी लाभदायक साबित होगा। इसमें ऑक्सीजन, शौचालय, स्टोर व दवाओं सहित अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधाएं होंगी। गंभीर स्थित में लंबे समय के लिए चलने वाले उपचार के लिए बेड उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस 20 बेड का प्री-फेब्रिकेटेड वार्ड बनकर तैयार हो गया है। इसका निरीक्षण करने के उपरांत विभाग ने इसे टेकओवर कर लिया है। किसी भी आपात स्थिति में व अधिक मरीज आने की स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकेगा। बेड के अभाव का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। प्री-फेब्रिकेटेड वार्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें जरूरत के उपकरण व सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
-डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, सीएमओ, जिला महेंद्रगढ़

फोटो संख्या: 57 नागरिक अस्पताल में 20 बैड का स्पेशल वार्ड---संवाद

फोटो संख्या: 57 नागरिक अस्पताल में 20 बैड का स्पेशल वार्ड---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें