फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने गांव बसई से बरामद किया शराब का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते एवं आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बसई गांव के ठेके की जांच की। जहां से उन्होंने बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम आबकारी निरीक्षक चेतन प्रकाश, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंसपेक्टर सुबे सिंह और डीएसपी कुशल सिंह महेंद्रगढ़ ने गांव बसई के ठेके की जांच की। जहां से उन्होंने देसी शराब की 389 पेटी, 290 पेटी अद्धा और 400 पेटी पव्वा बरामद की। ठेके के अंदर मिले परमिट का इनके बैच नंबर से मिलान नहीं हो रहा था। शराब की इन बोतलों पर फॉर सेल इन हरियाणा लिखा है और आबकारी विभाग का होल मार्क भी लगा हुआ है। इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में शनिवार को कैंटर गाड़ी से सुबह ही शराब की बोतलों का उतारा गया है। टीम ने सीसीटीवी का डीवीआर और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें