फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Wed, 22 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर के नजदीक दुकान में रखे डी-फ्रीजर में दौड़ रहे करंट से अनभिज्ञ एक दुकानदार द्वारा छू लेने से मौत  हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस  के अनुसार मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी 42 वर्षीय बहादुर शर्मा ने पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास हलवाई की मिठाई की है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान के अंदर रखे डी-फ्रीजर से कुछ सामान निकाल रहा था कि फ्रीजर में अचानक करंट आ गया जिससे दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर आस-पास के दुकानदार एकत्रित हुए और उसके परिजनों को  सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां पुलिस ने मृतक के भाई दलीप शर्मा के ब्यान पर कार्रवाई कर  मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें