नारनौल। मंडियों में बाजरे का उठान नहीं होने से एक बार फिर से खरीद रोक दी गई है। शनिवार को मार्केट कमेटी द्वारा किसानों को कोई गेट पास जारी नहीं किए गए है, क्योंकि मंडियों में बाजरे की उठान प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। पिछले 10 दिनों के दौरान तीसरी बार खरीद को रोका गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो मंडियों से 60 प्रतिशत अधिक बाजरे का उठान हो चुका है, मगर मंडियां बाजरे की ढेरियाें व बैगाें से अटी पड़ी हुई है।
मंडियों में लगातार जारी है बाजरे का उठान
जिले की मंडियों में बाजरे की आवक कम नहीं हो रही है। अब तक 4 लाख क्विंटल से अधिक मंडियों में बाजरे की खरीद हो चुकी है। जिससे मंडियां बाजरे से अट गई है। हालांकि खरीद के साथ-साथ उठान भी किया जा रहा है, लेकिन उठान प्रक्रिया काफी धीमी गति से हो रही है। जिस कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। जिस कारण 3-4 बार खरीद बंद करनी पड़ी है। अधिकारियों की माने तो मंडियों में 60 प्रतिशत से अधिक बाजरे का उठान हो चुका है, जबकि उठान लगातार जारी है।
वर्जन
मंडियों से बाजरे का उठान लगातार किया जा रहा है। मगर मंडियों में आवक कम नहीं हो रही है। जिले की मंडियों से अब तक 60 प्रतिशत से अधिक बाजरे का उठान हो चुका है। बचे बाजरे का उठान जल्द से जल्द करवाया जा रहा है। -नीरज त्यागी, महाप्रबंधक, हैफेड, नारनौल।