फोटो संख्या:55-रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर बैठक करते सेवानिवृत्ति रेलवे कर्मचारी संघ एसोशिएशन---
- फोटो : सनातन धर्म मंदिर, आर्य नगर को देवदिवाली के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया। संवाद
महेंद्रगढ़। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ एसोसिएशन उत्तर पश्चिम रेलवे के महेंद्रगढ़ स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए शिविर लगाया गया। 15 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए।
विज्ञापन
जोनल प्रेसिडेंट सेवानिवृत केके सक्सेना, शाखा सचिव जेपी यादव, लोहारू शाखा के चेयरमैन हरिकिशन शेखावत, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह प्रधान प्रजापति की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया।
प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को डीआरएम कार्यालय बीकानेर की ओर से शिविर का आयोजन लोहारू स्टेशन पर किया जाएगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी अपने पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पासबुक साथ में लेकर आए डिजिटल सेवा का लाभ उठाएं। इस मौके पर विष्णु शर्मा, महावीर सिंह बुचावास, रमेश कुमार, गंगाराम यादव, जगदीश प्रसाद सीटीआई, मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।