महेंद्रगढ़। तीन गांवों में 15 सालों से विचरण करने वाले नंदी को तीनों गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को अंतिम विदाई दी। गांव सिगड़ी, झूक व मजरा कलां के ग्रामीणों ने नंदी को डीजे व गाजेबाजे के साथ विदा किया। गांव माजरा कलां में एक किसान के खेत में लगे तारों में फंसकर नंदी की मौत हो गई थी। इन तीनों गांवों के लोग उस नंदी को सम्मान पूर्वक रोटी, गुड़ व चारा डालकर वर्षों से सेवा कर रहे थे। तीनों गांवों के ग्रामीणों ने गांव सिगड़ी शिव मंदिर के सामने मिट्टी दी। महिलाओं ने नंदी को शॉल ओढ़ाकर मंगल गीत भी गाए। संवाद